लखनऊ .उत्तर प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था पर मौन प्रधानमंत्री योग की तरफ मुखातिब है , गुंडों के आगे नतमस्तक योगी सरकार और उनके मंत्री अब योग दिवस ड्यूटी बजाकर लोगो को योग कराएँगे . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलों में सहभागिता करेंगे.
राजस्थान सरकार का पैतरा : दलितों-पिछड़ों को नौकरी से बाहर करने की तैयारी
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा पदाधिकारी भी योग दिवस पर जिलों में प्रवास करेंगे. 21 जून को राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा रहेंगे. केन्द्रीय मंत्री पी नाईक, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी भी योग करेंगे.
इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री उमा भारती झांसी महानगर, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा वाराणसी महानगर, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश गाजियाबाद महानगर में रहेंगे.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर नोएडा महानगर, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह आगरा महानगर, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली जिला, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजनज्योति फतेहपुर में योग करेंगे.
लागत बढ़ जाने के बहाने कर मिड-डे-मील में अरहर की दाल देने से मोदी सरकार का इंकार
केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय गोरखपुर, केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज आगरा, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर में योग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगीं.
इनके अलावा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामपति राम त्रिपाठी प्रतापगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला कानपुर उत्तर, जेपीएस राठौर हरदोई, राजवीर सिंह एटा, रामनरेश रावत बहराइच, प्रकाश शर्मा बांदा, बाबूराम निषाद महोबा, राकेश त्रिवेदी इलाहाबाद महानगर, कांताकर्दम रामपुर, अश्वनी त्यागी मुरादाबाद जिला, जसवन्त सैनी मेरठ जिला में योग करेंगे.
प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इटावा, अनुपमा जायसवाल शामली, श्रीकांत शर्मा बिजनौर, डॉ महेन्द्र सिंह मुरादाबाद महानगर, सिद्धार्थनाथ सिंह बस्ती, धर्मपाल सिंह गोरखपुर महानगर, सतीश महाना फैजाबाद, सुरेश राणा बलरामपुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, सुरेश खन्ना गाजियाबाद महानगर, नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ रायबरेली, डॉ रीता बहुगुणा जोशी सीतापुर, गुलाबो देवी लखीमपुर, दारा सिंह चैहान बाराबंकी में रहेंगे.
योगीराज : दलितों पर ठाकुरों का हमला, तीन की हालत गंभीर,6 घायल
रणवेन्द्र प्रताप सिंह श्रावस्ती, भूपेन्द्र चौधरी मथुरा, नीलकंठ तिवारी फिरोजाबाद महानगर, उपेन्द्र तिवारी हाथरस, गिरीश यादव मैनपुरी, सुरेश पासी कासगंज, लक्ष्मी नारायण चौधरी शाहजहांपुर, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, चेतन चौहान सिद्धार्थनगर, संदीप सिंह कन्नौज, राजेन्द्र सिंह मोती झांसी जिला, मनोहर लाल कोरी हमीरपुर में रहेंगे.
जय कुमार सिंह जालौन, ब्रजेश पाठक गाजीपुर, मोहसिन रजा अमेठी, अर्चना पाण्डेय सोनभद्र, ओमप्रकाश राजभर अमरोहा, सतदेव पचौरी हापुड़, जय प्रताप सिंह गौतमबुद्धनगर, एसपी सिंह बघेल बागपत, बलदेव ओलख सम्भल में योग कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे.
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)
[…] […]