You are here

चंदौली : दो पिकप वाहनों में आमने-सामने टक्‍कर, आधा दर्जन की हालत गंभीर

नौगढ़ (चंदौली)। स्थानीय थानान्तर्गत नौगढ़-मझगाईं मार्ग पर बटौंवा लिंक मार्ग के समीप शुक्रवार को पूर्वाह्न 6:30 बजे चार पहिया वाहनों के बीच हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिसमें कुछ को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को सोनभद्र के अहरौरा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती घायलों में पिकप ड्राईवर की हालत अत्यधिक गम्भीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के लिए रेफर कर दिया गया।




बताया जाता है कि बीती रात गुरूवार को चकरघट्टा थानान्तर्गत चिकनी गांव में काशी यादव की पुत्री की शादी थी और बारात सोनभद्र के सुकृत गांव से आयी हुई थी। बारात में म्यूजिकल पार्टी के लोग भी आए हुए थे, जो कल कार्यक्रम कर आज सुबह पिकप (UP 65 CT 0950 ) में सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी बीच उक्त स्थान पर विपरित दिशा से एक पिकप (UP 64 H 7460 ) बहुत तीव्र गति से आ रही थी। आ रही पिकप की गति तीव्र देखकर म्यूजिकल पार्टी को ले जा रहे पिकप चालक ने अपनी गाड़ी को बाएं साइड में खड़ी कर दी। इसके बावजूद विपरीत दिशा से आ रही पिकप का चालक अनियंत्रित होकर खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पिकप में सवार चालक सहित म्यूजिकल पार्टी के लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।


इसमें मिर्जापुर जिले के रस्तोगिया गांव की खुशबू 22 वर्ष, उजाला 18 वर्ष और अहरौरा के मनोज 24 वर्ष, भोला 26 वर्ष व सोनभद्र के लोहरतलिया गांव के धीरज 24 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक निर्मल यादव मौके पर पहुंच कर चालक सहित सभी घायलों को अहरौरा भेज कर निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं विपरीत दिशा से आ रही पिकप का चालक शकील अहमद 36 वर्ष निवासी अलीनगर जो गम्भीर रूप से घायल था, जिसकी हालत गम्भीर होने के कारण उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ के चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में भर्ती करवाया। इसके पश्चात् वाहनों को स्थानीय थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया।

रिपोर्ट –गौरव कुमार

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)




loading…


इसे भी पढ़े -

Leave a Comment