You are here

BJP का लुटेरे मैक्स अस्पताल से क्या रिश्ता है : गोपाल

नई दिल्ली .दिल्ली सरकार की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्य्मंत्त्री अरविन्द केजरीवाल ने नवजात को गलती से मृत घोषित करने के लिए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया ,अस्पताल का लाइसेंस निरस्त होने के बाद से भी भाजपा लाइसेंस रद्द करने का विरोध कर रही ,अब आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि भाजपा का मैक्स के साथ क्या रिश्ता है .

आप ने भाजपा से पूछा है कि अस्पताल और पार्टी के बीच क्या संबंध है. आप दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से मुलाकात में कहा कि जिस शर्मनाक तरीके से भाजपा मैक्स अस्पताल का समर्थन कर रही है, हम भाजपा के लोगों से यह पूछना चाहते हैं कि बच्चे की मां के लिए किसी स्नेह के बगैर आपको मैक्स अस्पताल क्यों पसंद है ? अस्पताल के साथ आपका क्या रिश्ता है? इसके पीछे क्या सौदेबाजी है ?

गोपाल राय ने कहा कि हम डॉक्टरों या निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं हैं, केवल उन अस्पतालों के खिलाफ हैं जो लोगों को लूट रहे हैं. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक नवजात को गलती से मृत घोषित करने के लिए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था।.रविवार को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस फैसले पर सवाल उठाया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं है लेकिन वह अमानवीय आपराधिक लापरवाही पर चुप नहीं रह सकती.

इसे भी पढ़े -