You are here

“भाजपा हटाओ-गुजरात बचाओ “नारे के साथ आम जनता पार्टी (इंडिया) ने किया चुनावी आगाज

सूरत. आम जनता पार्टी (इंडिया) ने आगामी गुजरात विधान सभा चुनाव में उतरने की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है .पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल ने सूरत जिले के ऐतिहासिक सत्याग्रह भूमि बारडोली से चुनावी बिगुल फूका और जिले के सभी सम्बद्ध संघगठनो पर जोर देते हुए जिला अध्यक्ष रामसम्हालू विश्वकर्मा ,महिला संघ अध्यक्षा श्रीमती सुधा व जिला युवा संघ अध्यक्षा मंजुलता पाल ,युवा शहर अध्यक्ष विक्की सिंह ,अल्पसंख्यक संघ अध्यक्ष वकुलभाई शाह ,विधान सभा चौर्यासी के अध्यक्ष फूलचन्द मौर्या ,गुजरात युवा संघ के प्रदेश सचिव पवन राय ,जिला महा सचिव सूरत शिवशंकर मौर्या ,राजकुमार पटेल ,कन्हैया लाल बिन्द ,देवेंद्र कुमार यादव ,पिंकेश ,भारत प्रजापति ,कौशिक भाई कानुसार ,गीता सिंह ,जगन्नाथ पाल उर्फ जगा ,समां दुबे ,सुमित पांडेय ,रक्षा विश्वकर्मा ,पोपट भाई ,मोहनी कौर आदि सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पार्टी का मुख्य मुद्दा रोटी ,कपडा ,मकान पर किसी भी सरकार को टैक्स लेने का अधिकार नहीं है, यही बारडोली तालुका है ,जहाँ पर अंग्रेजो द्वारा किसानो पर भारी लगान लगाया गया था तो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सात महीने लगातार सत्याग्रह करके लगान वापस कराया था .

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल ने कहा कि किसी भी सरकार को रोटी ,कपडा और मकान पर टैक्स लेने का अधिकार नहीं है यदि हुकूमत ऐसा करती है तो जनता को चाहिए कि उस हुकूमत को उखाड़ फेके . श्रीपटेल ने कहा कि महापुरुषो के सपने को आगे बढ़ाना है और रोटी ,कपडा , मकान से जी.एस.टी . हटाना है. आप सभी पदाधिकारियों को यह सन्देश जन-जन तक पहुँचाना है, जिससे हमारे महापुरुषो का सपना साकार हो सके .आज पूरे देश में सबसे ज्यादा लूट व बेमानी गुजरात में हो रही है इसी लिए आम जनता पार्टी (इंडिया) ने “निकलो घरो दुकानों से –जंग लड़ो बेईमानो से” का नारा दिया है. लोकतंत्र पसंद गुजरात के तमाम वरिष्ठ नेताओ पूर्व मुख्य मंत्री सुरेश मेहता,पूर्व सांसद प्रवीन सिंह जडेजा सहित उन्नत सोच रखने वाले नेताओ से सम्पर्क कर रहा हूँ और “भाजपा हटाओ—गुजरात बचाओ ” अभियान को आगे बढ़ा रहा हूँ .

इसे भी पढ़े –

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)




इसे भी पढ़े -