मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पिछड़ों में निराशा

लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमण्डल में हुए फेरबदल से हटाए गए मंत्रियों के समर्थकों और पिछड़े वर्ग में व्यापक नाराजगी है। मोदी-शाह ने कलराज मिश्र को हटाने से पहले ब्राह्मण मतों से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए यूपी भाजपा की कमान चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल से हटाकर दी। राजनैतिक नुकसान उठा कर भी योगी के सामने कभी सरेंडर न करने वाले राज्यसभा सांसद शिवप्रताप प्रताप शुक्ल को केंद्रीय मंत्रिमण्डल में स्थान दिया है।

ऐसा करके टीम गुजरात ने ब्राह्मणों को साधा है तो पश्चिम में जाटों रिझाने के लिए धारदार हिंदुत्व की राजनीति से निकले संजीव बालियान को हटा कर रिटायर पुलिस अधिकारी सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सत्यपाल सिंह पश्चिमी यूपी के जाटों को कितना बांध पाएंगे इसकी भी परीक्षा होगी। क्योंकि पुलिस विभाग में आला अफसर होते हुए सत्यपाल सिंह न महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को कभी हवा दिए और न ही पश्चिमी यूपी के अपने गृह जनपद बागपत में जाटों से कोई मजबूत सामाजिक सरोकार रखते थे।

टीम गुजरात ने पार्टी की मुख्य शक्ति रही पिछड़े वर्ग को हाशिये पर डाल दिया है। पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्थान पर किसी अन्य पिछड़े को मौका नहीं दिया। नाराज चल रही केंद्रीयमंत्री उमाभारती को शक्तिहीन करके लोधों को नाराज किया है। उमा भारती मध्य प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बहुत महत्व रखती हैं। सामाजिक राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार पूजा सिंह का कहना है कि टीम गुजरात को जब वोट लेना होता है, तब पिछड़े और दलित दिखाई देते हैं, जब सत्ता और संगठन में भागीदारी देनी होती है तो पार्टी अपने सवर्ण एजेंडे पर आ जाती है, इसमें भी केवल ब्राह्मण मलाई काट रहे हैं।

-मनोज श्रीवास्‍तव बरिष्ठ पत्रकार है .
साभार -प्रहार लाइव

इसे भी पढ़े –

  • गरीब कुर्मी के बेटे ने पास किया IAS की परीक्षा ,पिता संग बेचते थे खैनी
  • लखनऊ : सवर्ण इंस्पेक्टर ने किया 12 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म
  • ठाकुर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दलित कार्यकर्ता की नाक तोड़ी
  • BJP सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ लोग ,बोले लात मारकर संसद से भगाओ
  • गेरुआ वस्त्र में छिपा हिन्दू धर्म का गुंडा ठाकुर सत्यनारायण सिंह उर्फ़ योगी सत्यम,राज्यपाल राम नाइ
    .क का संरक्षण ?

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर. आप हमें फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर फॉलो भी कर सकते हैं.)




loading…


इसे भी पढ़े -

Leave a Comment